अयोध्या, मार्च 6 -- गोसाईगंज, संवाददाता। भूमि विवाद में हुई भूपेंद्र सिंह की हत्या पुलिस लापरवाही का नतीजा तो नही। क्योंकि आरोपियों द्वारा हादसे के पूर्व में दिए गए एक शिकायती पत्र (आईजीआरएस) और मृतक के परिवार वालों की तरफ से शिकायती पत्र देने की बातें सामने आ रही हैं। आरोप है कि पुलिस को विवाद की जानकारी पहले से ही थी लेकिन उसने गंभीरता से नही लिया। शिकायती पत्र से पता चलता है कि पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। लोगों का कहना है कि पुलिस ने थोड़ी भी तत्परता दिखाई होती तो भूपेंद्र सिंह की हत्या न होती और चार हत्याभियुक्तों का भी जीवन बर्वाद न होता। 12 जनवरी को आरोपी चन्द्र गीत वर्मा उर्फ लकी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि भूपेंद्र सिंह की तरफ से पुलिस आकर मुझे व मेरे परिवार को धमका रही है कि जमीन छोड़ दो नहीं तो बर्बाद कर देंगे। शिका...