नवादा, मार्च 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जरासंध स्मारक निर्माण से मगध के इतिहास को समुचित सम्मान मिला है। यह हम सबके लिए अनुकरणीय है। महाराज जरासंध ही द्वापर युग के सबसे शक्तिशाली, दानवीर और शिव भक्त योद्धा रहे, जो भारत के एकीकरण का माध्यम रहे। बिहार की ऐतिहासिक धरती राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर जरासंध महोत्सव के भव्य आयोजन में अपार भीड़ का संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम ने लोगों को प्रेरित किया। कला संस्कृति विभाग एवं नालंदा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया और सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.