गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गिरिडीह। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के बैनर तले गिरिडीह जिला मुख्यालय में 14 दिसबंर को होने वाले जरासंध महोत्सव की तैयारी को लेकर मंगलवार को बिरनी प्रखंड के डॉबरसेनी में एक बैठक की गई जिसमें जरासंध महोत्सव कार्यक्रम सफल हेतु विशेष बिंदुओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि गिरिडीह में इस दिन निकाली जानेवाली शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके लिए समाज से अपील की गई। साथ में बिरनी प्रखंड के सभी पंचायत को चार जोन में बांटा गया। इसके लिए रमेश चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी व बहादुर चंद्रवंशी को अलग-अलग जोन का प्रभारी बनाया गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भीम रवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राम, जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष अनूप चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष सरिया संज...