सिमडेगा, फरवरी 28 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जराकेल गांव में आयुष ग्राम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला आयुष समिति के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। शिविर का संचालन आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जावेद आलम द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सभी आयु वर्ग के महिला-पुरुष एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। विशेष रूप से जोड़ों के दर्द, घुटने के दर्द, कमर दर्द, गठिया सहित विभिन्न प्रकार के शारीरिक दर्द से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान ग्रामीणों के बीच औषधीय पौधों एवं बीजों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुभद्रा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थि...