गोंडा, फरवरी 3 -- नवाबगंज, सवाददाता। तुलसीपुर माझा के फार्म नंबर-1 मजरे के निकट स्थित जरही नाले में मंगलवार को एक महिला की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान आशा (59) पत्नी तिलकराम भारती के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, आशा सुबह करीब नौ बजे घर से गन्ना छीलने के लिए निकली थीं। रास्ते में पड़ने वाले जरही नाले को पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। उधर से गुजर रहे लोगों ने महिला को नाले में पड़ा देखा और शोर मचाया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है। लोगों के अनुसार पति द्वारा पैतृक जमीन को बेचने को लेकर महिलाबेहद आहत थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। महिला के बेटे...