बलरामपुर, मई 19 -- बलरामपुर। जरवा कोतवाली की पुलिस ने वारंटी को दबोच लिया है। क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डा. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह की टीम ने मंगलवार को सीआरपीसी से संबंधित वारंटी रायसिंह यादव को गिरफ्तार किया। दरोगा बृजभूषण यादव व सिपाही संजय कुमार ने ग्राम रनियापुर पोस्ट बनगाई निवासी रायसिंह यादव पुत्र शंकर उर्फ रामप्रताप को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...