कटिहार, मई 8 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। सरकार द्वारा जरलाही पंचायत के मधेली गांव में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा के विरोध में शुक्रवार को निरीक्षण भवन में आमजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुरसेला में वर्षों से बंद पड़ा सर्वोदय कॉलेज राज्यपाल के नाम हस्तांतरित है। फिर भी जरलाही में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा कहीं से ठीक नहीं है। सर्वोदय कॉलेज भवन में ही डिग्री कॉलेज की स्थापना अधिक उपयुक्त होगी। लोगों का कहना था कि वहां पहले से भवन एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को आसानी से उच्च शिक्षा मिल सकेगी। बैठक में मौजूद लोगों ने सरकार के निर्णय पर नाराजगी जताते हुए कहा कि डिग्री कॉलेज कुरसेला मुख्यालय में ख...