दुमका, मई 22 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड से मजदूरी करने मुंबई गए एक और प्रवासी मजदूर की असामयिक मौत हो गई है। रोजी रोटी की तलाश में पलायन की भेंट चढ़ा मृतक मजदूर जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परिपा निवासी लेवा सोरेन का पुत्र बाजरा सोरेन था। वह तीन महीना पहले ही मजदूरी करने के लिए मुम्बई गया हुआ था। जहां मुबई के बीकेसी में एएलएनटी कंपनी में वह कार्य कर रहा था। पिछले दिनों 17 मई को उसके घरवालों को सूचना मिली कि बाजरा सोरेन की लाश मध्य प्रदेश के ईटारसी रेलवे स्टेशन में मिली है। खबर मिलने के बाद बाजरा की पत्नी घुमया मुर्मू और दो पुत्र क्रमश: निमुलाल सोरैन व बुदीलाल सोरेन मध्य प्रदेश के ईटारसी रेलवे स्टेशन पहुंचे और मृतक मजदूर बाजरा का शव लेकर 20 मई बुधवार को गांव लेकर आए। जहां उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से अपनी क...