दुमका, सितम्बर 22 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गरडी वार्ड संख्या-1 में अज्ञात लूटेरों ने हथियार के दम पर जेवरात,नगदी समेत लाखों रूपये मूल्य की परिसंपति को लूट लिए और चंपत हो गए। यह घटना शनिवार को देर रात की है। घटना की खबर मिलने पर जरमुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित घरवालों ने बताया कि तीन घरों में अमर शर्मा, प्रदीप मुर्मू एवं वकील मंडल के घर में लूट की मंशा से गेट के ताला तोड़कर सात अपराधी दाखिल हुए, लेकिन लूटपाट केवल वकील मंडल के ही घर में किया गया। पीड़िता मालती देवी, पति वकील मंडल ने बताया कि मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर एवं पीछे से छत पर चढ़कर सात की संख्या में अज्ञात अपराधी घर के अंदर घुस आए। सभी लूटेरे हथियार से लैश थे। पीड़िता मालती देवी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.