दुमका, जून 26 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। दुमका उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी एक जुलाई एवं दो जुलाई को प्रखंड स्तरीय शिविर आयोजित कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कैंप लगाया जाएगा। इस संदर्भ में उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जरमुंडी, जामा, मसलिया, शिकारीपाड़ा, रामगढ़, रानेश्वर, सरैयाहाट, गोपीकांदर, काठीकुंड में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ में टोटो वाहनों की संख्या काफी बढ़ जाती है, अधिकांश टोटो चालकों के पास लाइसेंस नहीं है। यह प्रखंड स्तरीय शिविर उनके लिए बेहद उपयोगी होगा। जिसमें जरमुंडी में एक एवं दो जुलाई को, जामा में छह एवं सात जुलाई को, मसलिया में नौ एवं 10 जुलाई को, शिकारीपड़ा में 13 एवं 14 जुलाई को, रामगढ़ में 17 एवं 18 जुलाई को, रानेश्वर में 20 एवं 21...