जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा
दुमका, जून 25 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी एवं संगठन के कार्य से सामान्य कार्यकर्ता की भांति लगातार जुड़े रहेंगे। पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण यादव जरमुंडी के पूर्व विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के प्रतिनिधि रह चुके हैं। इस संदर्भ में सत्यनारायण यादव ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर बताया कि वे व्यक्तिगत एवं अपरिहार्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे है। उन्होंने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी एवं सम्मान के लिए पार्टी के प्रति आभार भी प्रकट किया। यह भी पढ़ें- जमुआ में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी सतनारायण यादव ने बताया कि इस्तीफा देने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.