दुमका, अप्रैल 8 -- जरमुंडी प्रतिनिधि। जरमुंडी थानान्तर्गत उपर बाजार स्थित हीरो शोरूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संदर्भ में हीरो शोरूम के मालिक पवन कुमार मंडल ने जरमुंडी थाना में लिखित शिकायत की है। शोरूम के मालिक ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि उसके शोरूम के पीछे की खिड़की को तोड़कर चोरों ने शोरूम में प्रवेश किया और काउंटर में रखे करीब 16 हजार रुपए नगद एवं एचपी कंपनी का एक लैपटॉप चुरा लिया। मंगलवार की सुबह 9 बजे जब स्टाफ संतोष राणा शोरूम पहुंचा, तो पीछे की खिड़की को क्षतिग्रस्त पाया एवं शोरूम के सामग्री, काउंटर का गल्ला टूटा हुआ था। उसने अन्य सामग्री को यत्र तत्र फेंका हुआ पाया। संतोष राणा ने तत्काल शोरूम के मालिक पवन कुमार को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पवन कुमार हीरो शोरूम पहुंचे। उन्होंने जरमुंडी थाना...