दुमका, सितम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना अन्तर्गत बोगली हटिया के पास स्थित बजरंगबली मंदिर के बगल एक झोपड़ीनुमा बने मकान के अंदर से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जरमुंडी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुखरांव उरांव,सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं आरक्षी अनिल पांडेय ने की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम प्रियांशू कुमार हंसडीहा थाना अन्तर्गत चिहुंटिया के धावाटांड़ निवासी बताया। जांच के दौरान युवक के पास से एक सिल्वर रंग के सिगरेट के डब्बे में 23 पुड़िया ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रोनिक वजन मशीन, किचन किंग कम्पनी का एलमुनियम का फॉल, एक चाकू,विभो कम्पनी का स्मार्टफोन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। बता दें कि चार दिन पहले भी बासुकीनाथ धाम स्थित एक...