दुमका, जून 3 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत बरमसिया पंचायत के चोरडीहा में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश बसपा प्रभारी नंदा प्रसाद अहिरवार, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष बलदेव दास व संताल प्रगना प्रभारी जयदेव मेहरा मौजूद थे। मुख्य अतिथि अहिरवार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के तर्ज पर हमेशा कायम है और सभी समाज को मान सम्मान देते हुए पार्टी अपनी नीति सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से जुड़ने व अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा पर देते हुए कहा शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा। यह भी पढ़ें- बसपा की समीक्षा बैठक में भाईचारा बनाने पर जोर, 2027 में बनेगी सरकार इस अवसर पर मंच संचाल...