दुमका, मार्च 6 -- जरमुंडी प्रतिनिधि। इंटर स्टेट माइग्रेंट वर्कर यूनियन, दुमका के बैनर तले जरमुंडी प्रखंड के चमराबहियार गांव में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव पनेसाल टुडू ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर देश के विकास की रीढ़ हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश आज कई जगहों पर उनके साथ अन्याय, शोषण और धोखाधड़ी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों का हक दिलाने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर प्रशासनिक दफ्तरों तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के मंत्री मनोज राय ने कहा कि मजदूरों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि जब मजदूर एकजुट होकर आवाज उठाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.