दुमका, मार्च 26 -- जरमुंडी। प्रतिनिधिजरमुंडी कन्या मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति अध्यक्ष महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बासुकीनाथ नपं वार्ड संख्या एक के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सह प्रबंधन समिति के पदेन सदस्य केशव गुप्ता एवं बंगला प्राथमिक विद्यालय जरमुंडी के प्रबंधन समिति अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, छात्र-छात्राओं की प्रगति एवं विभिन्न विकासात्मक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल का वितरण कर अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया गया। संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच संवाद में बच्चों के सर...