फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़ी जंग को लंबा समय बीत चुका है। इस जंग ने जिले के जरदोजी कारोबार के चमकते सितारों का रंग बदरंग कर दिया है। जरदोजी के लहंगे, सूट आदि का निर्यात न होने से 80 से 90 प्रतिशत कारोबार ठप हो चुका है। कारोबार गर्दिश में है और कारोबारियों को करोड़ों की चपत लग चुकी है। जिले में जरदोजी के लगभग 150 कारखाने हैं। इसके अलावा जरदोजी का काम घर घर होता है। इसलिए युद्ध से पहले जिले में 200 करोड़ का कारोबार होता था। लेकिन ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध से जरदोजी कारोबार की चमक फीकी पड़ गई है। युद्ध की काली छाया कारोबार पर ऐसी पड़ी कि जरदोजी कारोबार 80 प्रतिशत मानो ठप हो चुका है। जिले से जरदोजी के लहंगे, सूट, साड़ी आदि दुबई, सऊदी अरब, कुवैत, कतर, ब्रिटेन, यूएई, इंडोनेशिया, अमेरिका...