गुमला, अप्रैल 10 -- जारी, प्रतिनिधि। जारी प्रखंड के जरडा पंचायत अंतर्गत बांडोटोली गांव में शुक्रवार को एक परिवार ने पुनः अपने पारंपरिक आदिवासी उरांव समाज की रीति-रिवाज और परंपराओं को अपनाते हुए घर वापसी की। यह जानकारी ढाड़ा पढ़ाहा जारी के बेल संत कुमार भगत ने दी। परिवार के सदस्य पहले किसी कारणवश ईसाई धर्म अपना लिए थे,लेकिन अब उन्होंने स्वेच्छा से अपने मूल उरांव समाज की परंपरा में लौटने का निर्णय लिया। इस दौरान समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान के साथ घर वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। घर वापसी करने वालों में इलजू उरांव, फुलमनी उरांव, अनुपा उरांव, अलेक्स उरांव, निकिता उरांव, सुष्मिता उरांव, नैन्सी उरांव और इमिल उरांव शामिल हैं। मौके पर समाज के कई प्रमुख लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।उपस्थित लोगों ने परिवार के इस निर्णय का स्वागत करते ह...