जरगा में 220 लीटर शराब और 67 सौ किलो जावा नष्ट, नौ लोगों पर केस दर्ज
कोडरमा, मई 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में शराब तस्करों पर एसपी की पैनी नजर है। जरगा एवं आसपास के जंगली क्षेत्रों में अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब, जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने हथुआधारण एवं जरगा के जंगली क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध महुआ शराब निर्माण स्थलों पर छापेमारी की。
छापेमारी की कार्रवाई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 प्लास्टिक जार में भरी कुल 220 लीटर शराब बरामद की। इसके अलावा 300 और 500 लीटर क्षमता वाले 70 प्लास्टिक सिंटेक्स में रखे करीब 6700 किलोग्राम जावा महुआ जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब सात लाख 49 हजार रुपये बताई जा रही है।
अगली का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.