रामगढ़, जून 29 -- पतरातू निज प्रतिनिधि। शनि देव मंदिर जयनगर पतरातू के 14 वां वार्षिक महोत्सव में सोमवार को आस्था की भीड़ दिखी। जय श्री शनिदेव मंदिर जयनगर पतरातू का 14 वाँ वार्षिक महोत्सव के अवसर पर सोमवार को यहां पर पूजा, आरती एवं हवन के बाद दोपहर के बाद महाभंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जबकि इस अवसर पर शनि देव की जयकारा से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। मौके पर पुजारी नरेश प्रसाद पाठक के अगुवाई में यजमान पुनीत पाठक, उनकी पत्नी कविता पाठक ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही भजन कीर्तन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- शनि देव मंदिर का 14वां वार्षिक उत्सव आज, होंगे कई अनुष्ठान सुसज्जित प्रकाश व्यवस्था से पूरा शनिदेव मंदिर जगमग कर रहा था। पूजा में नगर के बहुत सारे श्रद्...