पाकुड़, मार्च 28 -- पाकुड़, हिटी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव 'रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुबह की पहली किरण के साथ ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं आना जाना शुरु हो गया । नगर सहित पूरे जिले में रामनवमी का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर मुख्य आकर्षण श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर से निकला भव्य अखाड़ा। परंपरा के अनुसार, नगर की कुल पांच अखाड़ा कमेटियां इस मुख्य अखाड़े में सम्मिलित हुईं। गाजे-बाजे और पारंपरिक शस्त्र संचालन के प्रदर्शन के साथ अखाड़े ने पूरे नगर का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.