अल्मोड़ा, जून 9 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में सोमवार रात से रामलीला का आगाज हुआ। पहले भगवान राम के जन्म का मंचन होते ही पूरा क्षेत्र जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। सर्वप्रथम नटी सूत्रधार प्रसंग से रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। उसके बाद रावण, कुम्भकर्ण और विभीषण की तपस्या, कैलाश पर्वत उठाने का मंचन किया गया। आखिरी में राम, लक्ष्मण, भारत, शत्रुघन जन्म का मंचन किया गया। हिमांशु भट्ट ने सूत्रधार, सूरज ने शिव, विवेक ने पार्वती, मुकेश भट्ट ने रावण, कमल सनवाल ने कुंभकर्ण, आशुतोष भट्ट ने विभीषण का किरदार निभाया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति को खूब सराहा। हारमोनियम पर रंजीत सिंह जबकि दीवान राम ने तबले पर संगत दी। आकाश वर्मा मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर सहयोग कर रहे हैं। रामलीला कमेटी अध्यक्ष रेवाधर पांडे ने बताया कि जागेश...