लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।जय श्रीराम समिति, लोहरदगा ने रक्तदान कर मरीज की मदद की। जानकारी के अनुसार अगरडीह गांव निवासी सुशील मुंडा की पत्नी रंथी मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने खून की कमी बताते हुए तत्काल रक्त की आवश्यकता जताई। परिजनों के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। वह मदद की तलाश में जुट गए।जय श्रीराम समिति को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही समिति ने बिना देरी किए पहल की। अपने सदस्य मोनू कुमार को रक्तदान के लिए आगे किया। मोनू कुमार ने तुरंत एक यूनिट रक्त देकर मरीज की स्थिति को संभालने में अहम योगदान दिया। समिति के अधिकारी कन्हैया करुआ ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है। किसी भी जरूरतमंद की मदद करना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सक...