बोकारो, अप्रैल 22 -- दामोदा। चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटांड़ स्थित नालापट्टी में हनुमंत वार्षिक प्रतिष्ठा उत्सव सह तीन दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ को लेकर हनुमान मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में नाला पट्टी, सिध्दु-कान्हु चौक व बुढ़ीडीह समेत आस-पास क्षेत्र के काफी संख्या में युवक-युवतियां एवं महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यहां 251 कलश के साथ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु कन्याएं, युवतियां व महिलाएं सिर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल से जयकारे लगाते हुए बुढ़ीडीह स्थित दामोदर नदी पहुंची। जहां यज्ञाचार्य अवध किशोर त्रिवेदी ने वैदिक विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण के साथ संकल्प कराया और सभी श्रद्धालु अपने-अपने कलश में जल भरकर वापस यज्ञ मंडप पहुंची जहां यज्ञ मंडप में कलशों को स्थापित कराया ग...