मधेपुरा, मार्च 29 -- आलमनगर, एक संवाददाता । रामनवमी को लेकर नगर पंचायत मुख्यालय में शनिवार को भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। सर्वेश्वरनाथ शिवमंदिर के पास एनकेएम स्कूल खेल मैदान से शोभायात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे के साथ नए और पीले वस्त्र में पाग पहनकर लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा बीआरसी चौक, बायपास होते हुए खगड़िया बस स्टैंड, लदमा, मुख्य बाजार, सोना बाबू चौक, थाना चौक, पुवारी टोला से सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवगंगा पहुंची । राम कथा में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा शोभायात्रा मेंं शामिल करते हुए शिवगंगा में विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जय जय श्री राम के जय घोष से माहौल को भक्तिमय वातावरण बना दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए साइबर डीएसपी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में बीडीओ अज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.