जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा
पीलीभीत, अप्रैल 3 -- बरखेड़ा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धाव, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस भव्य आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में नगर के युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। नगर भ्रमण के दौरान जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा ने नगर में धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान परविंदर सिंह, अमन भोजवाल, सनी गोपाल, प्रदीप सक्सेना, शिवम गंगवार, नंदकिशोर गंगवार, नीरज भोजवाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.