दरभंगा, मार्च 28 -- दरभंगा। जिले में रामनवमी का पर्व शुक्रवार को आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के बीच धूमधाम से मनाया गया। शहर में चौक-चौराहों को राम पटाखे सुशोभित कर रहे थे। जगह-जगह बज रहे भक्ति गीतों से शहर का माहौल श्रीराम की भक्ति में सराबोर हो गया। शाम होते ही आकर्षक शोभायात्रा और झांकियों के साथ युवकों की टोलियां सड़कों पर निकल गई। 'रामजी की सेना चली', 'रामजी की निकली सवारी' 'जय श्रीराम', व 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के बीच विभिन्न झांकियां दोनार, पंडासराय, कादिराबाद, शिवधारा आदि जगहों से कोतवाली चौक को ओर बढ़ने लगीं। झंडे और हाथों में पारंपरिक हथियार लिए हजारों राम भक्त रामनवमी जुलूस में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में खासकर युवाओं का जोश देखते ही बनता था। वे गीतों की धुन पर झूमते नजर आए और पूरे रास्ते भक्ति और उत्साह का माहौल बनाए रखा। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.