गया, मार्च 28 -- बांकेबाजार में रामनवमी पूजा समिति द्वारा शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में राम भक्तों के जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इससे पूर्व मंदिर में प्रभु श्रीराम व भक्त हनुमान की विधिवत आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। फिर, सुसज्जित वाहन को रथ का स्वरूप देकर उस पर प्रभु श्रीराम की भव्य तस्वीर स्थापित की गई। शोभायात्रा मुख्यबाजार के महाकाल धाम से प्रारंभ होकर भलुहार मोड़ पहुंची। मुख्यबाजार होते हुए थाना, डुमरावां मोड़ से लौटकर देवी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। ध्वनि विस्तारक यंत्र में बज रहे राम भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते चल रहे थे। बनारस से आ...