नवादा, मार्च 30 -- पकरीबरावां। निज संवाददाता पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय में रविवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ रामनवमी का जुलूस एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत थाना रोड स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी से पूजा-अर्चना के बाद की गई। यह शोभायात्रा मोहन बीघा, मुख्य बाजार, खपुरा मोड़ होते हुए राइस मोड़ पहुंची और अंत में देवी स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। जुलूस में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सुसज्जित रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, माता जानकी, भ्राता लक्ष्मण एवं रामभक्त हनुमान की जीवंत झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा घोड़ों पर सवार युवकों द्वारा भगवा ध्वज एवं पारंपरिक हथियारों के साथ प्रस्तुत झांकियां भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के...