समस्तीपुर, मार्च 31 -- समस्तीपुर। रामनवमी को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर का समूचा कोना कोना भगवा रंग से पट गया। भगवा रंग के अबीर गुलाल से समूचा सड़क रंग गया। वहीं युवा समेत अन्य लोग राम नाम का पताखा लिए राम का जयकारा लगा रहे थे। इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में नौजवान, प्रबुद्धजन, बच्चों के साथ महिलायें शामिल हुई। पूजा अर्चना के बाद जय श्रीराम के नारों के साथ पंजाबी काॅलोनी व गोला रोड से यात्रा शुरू हुई। भगवान राम, मां सीता, लक्ष्मण व भगवान शंकर को रथ पर विराजमान कर पंजाबी काॅलोनी से निकली जुलूस ताजपुर रोड, काशीपुर, पटेल गोलंबर, चीनी मिल चौक होते हुए बाजार में प्रवेश किये जहां दोनों जुलूस का मिलान हुआ। इसके बाद जुलूस स्टेशन रोड, बहादुरपुर, गोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.