जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली हनुमान शोभायात्रा
मथुरा, मई 28 -- कस्बे में गुरुवार को संकटमोचन नवयुवक मंडल द्वारा भव्य हनुमान शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ नगर पालिका खैर के अध्यक्ष संजय शर्मा ने हनुमानजी की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा दाऊजी नगर स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर रामनगर, शिवाजीनगर, बड़ा बाजार, महादेवगंज, गांधी नगर एवं आर्यनगर से होते हुए पुनः दाऊजी नगर पहुंची। यात्रा के दौरान "जय श्रीराम" और हनुमानजी के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा। इसमें बुलंदशहर की काली अखाड़ा टीम द्वारा प्रस्तुत हैरतअंगेज करतब मुख्य आकर्षण रहे। वहीं हनुमानजी, राधाकृष्ण, अघोरी नृत्य, शिव-पार्वती और राम परिवार सहित दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जहांगीरपुर के रवि साईं बैंड द्वारा प्रस्तुत हनुमान भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। कस्बे में विभिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.