लातेहार, मार्च 27 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय छोड़ बालूमाथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रामनवमी का पावन पर्व हर्षोल्लास,आस्था और भक्ति के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय सनातन के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रखंड क्षेत्र के झाबर,मुरपा,शेरेगाड़ा, मासियातु,मारंगलोइया,धाधु, मकईयाटांड़,बालू,राजवार,नगड़ा समेत कई गांवों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आए। रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और महावीरी पताका स्थापित की। जुलूसों के दौरान अनुशासन और शांति का विशेष ध्यान रखा गया। पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.