मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मोतीपुर। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीकृष्ण, जय श्रीराम और राधे-राधे के जयकारे से इलाका गूंज उठा। जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प की वर्षा की गई। कलश स्थापन के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक अरुण सिंघानिया व व्यवस्थापक नंदकिशोर निराला ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 26 मार्च तक चलेगी। कथा वाचिका देवी राधा किशोरी श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, अग्रवाल, नंदकिशोर निराला, नारायण मोदी, शशि गुप्ता, सभापति कुमार राघवेंद्र राघव, उपसभापति मनीष कुमार, चंद्रभूषण कुमार, सीमा देवी, विकास कुमार राय, राजकिशोर चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...