सोनभद्र, मार्च 22 -- विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के नवीनीकरण के बाद इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को प्रातः 10 बजे पंचांग पूजन एवं कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। सिर पर कलश लिए माताएं-बहनें जय माता दी के जयकारों लगा रही थी। इससे पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।यात्रा गांव के गली-मोहल्लों से होती हुई हरनाकछार और सलैयाडिह के बॉर्डर स्थित सुखद बांध तक पहुंची, जहां वाराणसी से आए पंडितों के माध्यम से वेद मंत...