कोडरमा, मार्च 19 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के टेहरो पंचायत स्थित कलीडीह हलकुसा में गुरुवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नव निर्मित चैती दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति में डूब गया। श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी सह मां पराम्बा जगत जननी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ' की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में हजारों महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माथे पर कलश लिए श्रद्धालु यज्ञ मंडप से निकलकर कलीडीह, पचमोह, टेहरो, राऊतडीह, बरियारडीह और बासोडीह होते हुए सकरी नदी पहुंचे। महेश्वरनाथ मंदिर के समीप पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे। करीब 8 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पूरा इलाका 'जय मां दुर्गे' के जयकारों से गूंज उठा।यज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक दीपेश अग्रव...