जहानाबाद, अप्रैल 7 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के मेहंदिया थाना क्षेत्र के जय बिगहा गांव में मंगलवार की दोपहर मुनगा(सहजन) के पेड़ से सहजन तोड़ने के दौरान 33 केवी बिजली के तार से सट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर जय बिगहा ग्राम निवासी रंजय कुमार उर्फ रवि अपने घर के बगल में ही मुनगा तोड़ने के लिए गया था। मुनगा तोड़ने के क्रम में पेड़ की एक डाल से गुजर रहे 33 केवी वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गया है। बताया जाता है कि वह एक गरीब परिवार से था। उसकी असामयिक मौत से परिवार के सामने ग...