गुमला, अप्रैल 3 -- घाघरा, प्रतिनिधि। पवनपुत्र हनुमान के जन्मोत्सव पर गुरूवार को बजरंगबली के जन्मस्थली आंजन धाम में सनातनी श्रद्धालु-विश्वासियों को समागम दिखा। अहले सुबह से ही पहाड़ पर अवस्थित मंदिर व माता अंजनी के गोद में बैठे बाल हनुमान के दर्शन-पूजन को लेकर बजरंगी भक्तों को हुजूम उमड़ा। टोटो से लेकर पहाड़ी पर अवस्थित आंजनधाम मंदिर तक के पहुंच पथ पर श्रद्धालुओं के आने-जाने के रैला लगा रहा। मेला सदृश्य मंदिर परिसर में उल्लास-उत्साह पूरे चरण पर दिखा। जय बजरंगबली-जय हनुमान के जयकारें से गुंजयामान क्षेत्र पवनपुत्र के पूजन के लिए आतुर दिखा। हनुमान जन्मोत्सव पर दर्शन-पूजन को लेकर जनसैलाब के आस के साथ मंदिर प्रबंध समिति,सामाजिक संगठनों व पुलिस महकमें की सक्रीयता रही। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के लंगर की व्यवस्था के साथ उनके पूजन सामग्री की दुकानें...