छपरा, फरवरी 23 -- मांझी। मांझी छपरा मुख्य मार्ग पर बहोरन सिंह के टोला गांव के समीप खड़ी एक ट्रक में भीषण आग लग गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता तथा पुलिस की मौजूदगी में लगभग एक घण्टे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। जय प्रभा सेतु ओवरब्रिज के समीप ट्रक में आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और देखते ही देखते अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की जताई जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.