बक्सर, अप्रैल 23 -- एक सार्वजिक शौचालय परंतु नियमित रूप से नहीं होती सफाई आसपास गंदगी होने से यात्रियों को उठानी पड़ती है परेशानी यात्री शेड में पंखा नहीं होने से गर्मी में नहीं मिल पाता राहत बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के बाइपास रोड़ स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराज्यीय बस अड्डा में गर्मी की मार यात्री झेल रहे है। यहां शुद्ध पेयजल, शौचालय व साफ-सफाई पर्याप्त नहीं है। इस गर्मी भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी बोतल खरीदकर पीना पड़ रहा है। पर्याप्त यात्री शेड का भी अभाव है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस अड्डा में मात्र एक चापाकल चल रहा है। जबकि अन्य चापाकल व वाटर एटीएम खराब पड़ा हुआ है। जो एक चापाकल चल रहा है। उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां से बसें टाटा, धनबाद, बोकारो, सासाराम, कैमूर सहित जिला के अन्य हिस्सों के लिए खुलती है। यहां ...