एटा, अप्रैल 22 -- बुधवार को शहर की सड़कों पर भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित भगवान परशुराम की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा ने समूचे शहर को राम और परशुराममय बना दिया। शोभायात्रा आयोजन के लिए मुख्य मार्गों को जगह-जगह तोरण द्वारों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया। भगवान परशुराम की शोभायात्रा से पूर्व शहर के रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास गेस्ट हाउस में मेला अध्यक्ष/संयोजक चंदन शर्मा ने स्वागत समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने प्रतिभाग करते हुए सर्व प्रथम भगवान राम और परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- शोभायात्रा में शामिल हुई 31 झांकियां, 1108 दीपों से हुई महाआरती उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय और धर्म के रक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.