जय झारखंड मजदूर समाज ने गांधी चौक पर सेल प्रबंधन और एनजेसीएस का पुतला फूंका
बोकारो, अक्टूबर 3 -- बोनस के नाम पर इस्पातकर्मियों को लॉलीपॉप देने और ठेकाकर्मियों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जय झारखंड मजदूर समाज ने शुक्रवार को सेक्टर-4 गांधी चौक पर सेल प्रबंधन और एनजेसीएस का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में इस्पातकर्मी और ठेकाकर्मी शामिल हुए। यूनियन के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि एक अक्टूबर को हुई एनजेसीएस की बैठक में बोनस के रूप में 32 हजार रुपये देने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में इस्पातकर्मियों को 40 हजार रुपये से अधिक बोनस मिला था। ऐसे में इस वर्ष बोनस की राशि को लेकर मजदूरों में असंतोष है। उन्होंने वेतन पुनरीक्षण के 39 महीने के बकाया एरियर समेत अन्य लंबित मांगों पर भी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रात में बंपर बोनस की खबर आते ही बेरमो के कोल कर्मियों में दौड़ी खुशीप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.