प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। जैन धर्म की आर्यिका रत्न दृढ़मति माता की अगुवाई में मंगलवार को 50 साध्वी प्रयागराज पहुंचीं। यहां आने पर साध्वियों ने सबसे पहले अकबर के किले में स्थित अक्षयवट का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद जीरो रोड स्थित जैन मंदिर जाने के क्रम में अनुयायियों ने रास्तों में पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर जय जिनेंद्र, जय जिनेंद्र के जयकारे लगाए गए। आर्यिका रत्न ने कहा कि इस तीर्थनगरी में आना सौभाग्य का विषय है। जहां प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) की कठिन तपस्या व केवल ज्ञान प्राप्ति की पावन स्थली के रूप में वंदनीय है। उन्होंने कहा कि सम्मेद शिखर से प्रयाग तक की तपस्या न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है। बल्कि यह जन-जन तक अहिंसा, संयम, सत्य व शाकाहार का संदेश पहुंचाने का माध्यम है। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.