रामपुर, जून 9 -- रामपुर। कोसी मार्ग उत्सव पैलेस में 18 से 21 जुलाई तक श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार की ओर से मंगलवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। यात्रा में शामिल सभी भक्त जय-जगन्नाथ की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। श्रदृालुओं दृारा जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि प्रभात फेरी ज्वाला नगर की विभिन्न गलियों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का निमंत्रण प्रदान कर रही है। यह भी पढ़ें- जय-जगन्नाथ के जयकारों से गूंजी गलियां प्रभात फेरी के माध्यम से समाज में सनातन संस्कृति, भक्ति एवं धार्मिक जागरण का संदेश भी दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मोहनपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान ...