रामपुर, जुलाई 9 -- कोसी मार्ग उत्सव पैलेस में18 से 21 जुलाई तक श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार की ओर से गुरुवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। यात्रा में शामिल सभी भक्त जय-जगन्नाथ की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। भक्तों ने घर-घर जाकर लोगो रसकथा महोत्सव का निमंत्रण दिया और साथ ही गली-गली जय-जगन्नाथ के नाम की अलख जगाई। भक्तों दृारा जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भक्तों दृारा जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: श्रीनाथ जी के जयकारों से गूंजी गलियां, भजनों पर थिरके भक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...