गोड्डा, जून 11 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत चंदना एवं मोहनपुर में ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा के वैज्ञानिकों द्वारा खेत बचाओ अभियान के तहत उर्वरकों का संतुलित उपयोग विषय पर प्रशिक्षण -सह- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक व जैविक खेती के जरिये किसान बचाएं मृदा की उवर्रताप्रशिक्षण कार्यक्रम फसल वैज्ञानिक डॉ. तेज प्रताप ने कहा कि फसल उत्पादन में ट्राइकोडर्मा आधारित खाद एक अत्यंत प्रभावशाली जैविक कवक और जैव उर्वरक है। यह मिट्टी में हानिकारक फफूंद को नष्ट करके जड़ों को सुरक्षा प्रदान करती है और पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाकर उपज में भारी वृद्धि करती है। जड़ों के रोगों से बचाव के लिए ट्राइकोडर्मा मिट्टी और बीज जनित रोगों जैसे- जड़ सड़न, उकठा, झुलसा, और डै...