इटावा औरैया, अगस्त 27 -- भरथना। जयोत्री अकादमी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि साइबर निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी, विक्रम सिंह थाना प्रभारी भरथना, अरिमर्दन सिंह क्राइम निरीक्षक व मुख्य प्रवक्ता संदीप सिंह मौजूद रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य मुख्य अतिथि राघवेन्द्र तिवारी ने कहा शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बदलती दुनिया की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना भी है। विद्यार्थी ज्ञान के साथ-साथ सजगता, जिम्मेदारी और विवेक को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं-यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता होगी।

साइबर खतरों से सतर्क रहना अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सचिव हिमांशु गुप्ता ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते खतरों से आगाह करते हुए सतर्क और...