नई दिल्ली, मई 11 -- बॉलीवुड में जया बच्चन अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह जो महसूस करती हैं, उसे बिना किसी झिझक के कह देती हैं, चाहे सामने सुपरस्टार शाहरुख खान ही क्यों न हों। हाल ही में एक्टर मोहन कपूर ने इंटरव्यू में एक पुराना, लेकिन बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जया बच्चन ने शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन की फिल्म को सरेआम 'बकवास' कह दिया था।स्क्रीनिंग के दौरान सन्न रह गए थे अमिताभ बच्चन मोहन कपूर ने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में बताया कि मुंबई में 'हैप्पी न्यू ईयर' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें फिल्म की कास्ट, क्रू और उनके परिवार के सदस्य आए थे। वह भी स्क्रीनिंग में गए थे। स्क्रीनिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पीछे बैठे थे। (ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ का कड़ा रुख, बोले- फैंस के साथ बदतमीजी बर्दाश्त...