रामगढ़, अप्रैल 20 -- केदला, निज प्रतिनिधि। नेशनल प्लस टू हाई स्कूल केदला प्रोजेक्ट के कक्षा नौवीं की छात्रा जया कुमारी को हिन्दुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोमवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। उन्होंने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिए उन्हें 1100 की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अंजू कुमारी एवं विद्यालय प्रमुख दिनेश्वर प्रसाद मेहता ने छात्रा की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं में शिक्षक मुखर्जी, हरी कपरदार, बंटी पांडेय, लीलावती कुमारी, प्रतिभा कुमारी, ज्योति कुमारी, नवल कुमार, बिनोद कुमार, सिमरन कुमारी, शरदा कुमार...