नई दिल्ली, जनवरी 29 -- Jaya Ekadashi Vrat 2026: माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी कहा जाता है। 29 मार्च को जया एकादशी व्रत रखा जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी कारण श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखकर सच्चे मन से श्रीहरि का ध्यान करते हैं। अगर आपने भी जया एकादशी का व्रत रखा है, तो व्रत खोलने यानी पारण का सही समय और विधि जानना बहुत जरूरी है। गलत समय पर पारण करने से व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता। जया एकादशी का पारण कब करें?- शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में सूर्योदय के बाद किया जाता है। हालांकि, द्वादशी तिथि की पहली चौथाई अवधि को हरि वासर कहा ज...