रांची, जनवरी 29 -- रांची। माघ मास शुक्ल पक्ष की जया एकादशी पर श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में गुरुवार को दिन भर विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सुबह सुप्रभातम, मंगलाशासनम और वेंकटेश स्तोत्रम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात पांचरात्र आगम विधान के तहत तिरूवाराधनम संपन्न हुआ। मंदिर परिसर वेदों, उपनिषदों और देशिक स्तोत्रों की ऋचाओं से गूंजता रहा। भगवान का फूलों से भव्य शृंगार किया गया और फलाहारी व्यंजनों का बालभोग अर्पित हुआ। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं के लिए श्रीविष्णु सहस्त्रनाम और श्रीवेंकटेश अष्टोत्तर शतनाम का पाठ किया। भक्तों ने बलिपीठम और संधि गरुड़ ध्वज के समक्ष दंडवत प्रणाम कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.